मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर प्रभारी कार्रवाई कराए जाने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने रविवार देर रात शहर की सफाई व्यवस्था, ऊपरकोट पर गिरे भवन पर नगर निगम स्तर से राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।
नगर आयुक्तने रेलवे रोड, माल गोदाम रोड, जीटी रोड, ऊपरकोट अब्दुल करीम चौराहा, खैर रोड, मसूदाबाद, गूलर रोड, नुमाइश मैदान, खैर बाईपास, खेरेश्वर रोड, नादा पुल, रेलवे रोड, बरौला रोड आदि क्षेत्र में नगर निगम द्वारा रात्रि सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के लिए स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से समन्वय स्थापित कर विशेष साफ -सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे रोड पर रात्रि में दुकानदारों द्वारा सड़क और नालियों में कूड़ा मिला, जिसे देखकर नगर आयुक्त ने चिंता जताई।
नगर आयुक्त ने सभी बाजारों, मार्गों पर कूड़ा कूड़ेदान में डालने व नियत समय डालने के लिए प्रचार मुनादी कराने, नगर निगम स्तर से शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में व्यापारियों और दुकानदारों के साथ विचार विमर्श गंदगी करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान व जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने रात में ही ऊपरकोट पर गिरे भवन की जगह पर लोगों से बातचीत की। नगर आयुक्त ने गिरे भवन के मलबे को पूरी तरह हटाकर गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।