फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से अच्छी हैं एमपी-हरियाणा की सड़केंः प्रमुख सचिव

Sat, 22 Aug 2015 01:12 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से अच्छी हैं एमपी-हरियाणा की सड़केंः प्रमुख सचिवअमर उजाला ब्यूरोअलीगढ़ । प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने अपने प्रदेश की तुलना में हरियाणा और  मध्य प्रदेश की सड़कों को बेहतर बताया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़कों की बदहाली पर गहरा नाराजगी प्रकट की। इस पर पीडब्लूडी इंजीनियरों ने वाहनों की ओवरलोडिंग का बहाना बना दिया। प्रमुख सचिव ने मानकों से खिलवाड़ करने वाले अभियन्ताओं एवं कार्यदायी संस्थाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री के विशेष प्रथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए अफसरों और कार्यदायी संस्थाओं को लक्ष्यो की पूर्ति तथा कमियों को दूर करने की तारीख 30 सितम्बर तक कर दी। फर्जी आय प्रमाण पत्रों के जारी होने से रोकने के निर्देश भी दिए।  इसके साथ ही कलेक्ट्ेट के नवीन भवन के निर्माणधीन कार्य को मार्च 2016 व सीएमओ आफि स का निर्माण अक्टूबर 15 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। आंगनवाडी केन्द्रों के भवनों को 31 अगस्त तथा अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों- अन्तयेष्टि स्थलों की चारदीवारी निर्माणाधीन कार्य 30 सितम्बर तक पूरा करने के आदेश दिए।  वृक्षारोपण कर क्लीन यूपी ग्रीन यूपी लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य पूरा को हासिल करने के निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कम्प्यूटीकरण पर असंतोष जताया।  बैठक में डीएम डा. बलकार सिंह, सीडीओ धीरेन्द्र सिंह सचान, एडीएम वित्त डा. बीके सिंह,  नगर आयुक्त संतोष शर्मा,  सीएमओ एके डीडीओ शकील अहमद,  डीएफ ओ डीपी गुप्ता, डीएसटीओ शीश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें