फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांसद और डीएम ने किया रिंकू के परिजनों का सम्मान, वीडियों कॉल पर कीं बात

Thu, 13 Apr 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएम कार्यालय में रिंकू के पिता खानचंद और मां बीना देवी को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। जिलाधिकारी ने रिंकू के माता-पिता से रिंकू के बारे में बातचीत भी की। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिये रिंकू सिंह से बात की।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह के माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लाखों युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणास्रोत बने रिंकू सिंह के प्रदर्शन की धमक अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गई है। आईपीएल में पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के मारकर क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाने वाले केकेआर के खिलाड़ी रिंकू के माता-पिता को अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

विज्ञापन


बुधवार को डीएम कार्यालय में रिंकू के पिता खानचंद और मां बीना देवी को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। जिलाधिकारी ने रिंकू के माता-पिता से रिंकू के बारे में बातचीत भी की। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिये रिंकू सिंह से बात की। उन्होंने रिंकू को और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि जब भी आईपीएल-2023 का जिक्र होगा, वह रिंकू सिंह के नाम के बगैर पूरा नहीं हो पाएगा। इस अवसर पर रिंकू के भाई सोनू सिंह, भाभी आरती सिंह, बहन नेहा सिंह, कोच मसूदुज्जफर अमीनी, अर्जुन फकीरा, नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, एडीईओ कौशल कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें