फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: मातृ शक्ति को मिला सम्मान, हर कोई बोला-जिससे घर रोशन, उस मां को शत-शत प्रणाम

Sun, 12 May 2024 12:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मातृदिवस की पूर्व संध्या पर रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल जूनियर विंग में उन माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संघर्ष कर अपने बेटे-बेटी को जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
मातृ दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित मातृशक्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले मातृ दिवस पर मातृ शक्ति का सम्मान किया गया। जिससे घर रोशन होता है, उस मां को शत-शत प्रणाम किया गया। अतिथियों ने मां की महिमा का बखान किया।

विज्ञापन


11 मई को मातृदिवस की पूर्व संध्या पर रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल जूनियर विंग में उन माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संघर्ष कर अपने बेटे-बेटी को जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचाया है। सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल की मां सुनीता सिंघल, पत्नी पूजा सिंघल, उद्यमी धनजीत वाड्रा की मां उर्मिल वाड्रा, पत्नी प्रीति वाड्रा और बीएमबी मसाले के मालिक नितिन वार्ष्णेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 
विज्ञापन


इसके बाद दिव्यांशी व सोनाक्षी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। सांची, दिविशा, पिंगल ने नृत्य किया। डॉ. अंशु सक्सेना व उनकी बेटी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। तीन पीढ़ी के सदस्य कविता गुप्ता के नेतृत्व में नृत्य की प्रस्तुति दी। मां से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे गए थे, जिनके उत्तर माताओं ने दिए। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। लकी ड्रॉ में मदर क्वीन का खिताब कोमल गर्ग को मिला। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मां की महिमा का बखान किया और कविता भी प्रस्तुत की।

विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान

  • टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा
  • अंतरराष्ट्रीय शायरा रिहाना शाहीन
  • बेटी को गुर्दा दान करने वालीं ब्रजरानी गुप्ता
  • मैक्स अस्पताल की निदेशिका सुनीता सिंह
  • फैक्टरी संचालिका रिचा जिंदल
  • मनोचिकित्सक डॉ. अंतरा माथुर
  • समाजसेविका शाजिया सिद्दीकी
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री
  • शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. अंशु सक्सेना
  • पौधों को बच्चों की तरह परवरिश करने और छत को बागीचा बनाने वालीं अनीता शर्मा
  • स्वदेशी की मालकिन कमलेश अग्रवाल
  • बहू को बेटी समझने वालीं कविता गुप्ता
  • गो भक्त कृष्णा गुप्ता
  • समाजसेविका डॉ. सुलक्षणा पाठक
  • समाजसेविका साध्वी पुनीता चेतन
  • डीएस कॉलेज के चित्रकला विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुनीता गुप्ता
  • डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. इंदु वार्ष्णेय
  • ग्राम पंचायत अधिकारी सासनी उमलेश यादव
  • मदर्स टच स्कूल की उप प्रधानाचार्या शगुफ्ता परवीन

मां के बोल
अमर उजाला परिवार का धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मातृ दिवस पर माताओं को सम्मानित है।-सुनीता सिंघल
हमारे जीवन की शुरुआत मां से होती है। मां एक ऐसा शब्द है, जिसका अर्थ नहीं किया जा सकता है।-पूजा सिंघल
जो हम बने हैं, वह अपनी मां के संघर्ष से। दुनिया में जितने भी कामयाब लोग हैं, उनके पीछे मां हैं।-प्रीति वाड्रा।
मां का जो अपने बच्चे और परिवार के लिए समर्पण है, उसका उन्हें धन्यवाद और सम्मान दें।-आरती मित्तल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें