फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, सास की मौत, बहू घायल

Mon, 09 Oct 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दवा लेने के बाद दोनों सास बहू गोपी से पैदल घर वापस जा रहीं थीं। इसी दौरान हरीपुर पेट्रोल पंप के पास करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार चालक दोनों को टक्कर मार दी। कार सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चंद्रवती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गोपी के निकट रविवार की दोपहर दवा लेकर घर वापस लौट रहीं दो महिलाओं को सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव मानई निवासी चंद्रवती पत्नी महेंद्र सिंह रविवार को अपने बेटे नीरेश की पत्नी अनीता को दवा दिलाने गोपी के डाक्टर के पास गई थीं। दवा लेने के बाद दोनों सास बहू गोपी से पैदल घर वापस जा रहीं थीं। इसी दौरान हरीपुर पेट्रोल पंप के पास करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार चालक दोनों को टक्कर मार दी। कार सवार मौके से फरार हो गया। कार की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

साठ वर्षीय चंद्रवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग तथा राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के परिजनों को जानकारी दी। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें