फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 150 से ज्यादा महाविद्यालयों ने नहीं जमा की पत्रावली, प्रवेश प्रक्रिया से होंगे बाहर

Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय को पत्रावली जमा न करने पर विवि प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद दोबारा सभी महाविद्यालयों को प्राचार्यों और प्रबंधकों को पत्र जारी करके पत्रावली जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध 150 से ज्यादा महाविद्यालयों ने निरीक्षण मंडल गठित किए जाने के लिए पत्रावली जमा नहीं की है। अब इन महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया से वंचित किए जाने पर खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय को पत्रावली जमा न करने पर विवि प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद दोबारा सभी महाविद्यालयों को प्राचार्यों और प्रबंधकों को पत्र जारी करके पत्रावली जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पत्रावली न जमा होने पर महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों की निरंतरता सुनिश्चित नहीं की जा सकती है।

ऐसी सूरत में महाविद्यालय सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश पर महाविद्यालय में जो पाठ्यक्रम हैं, उनकी 2023-24 के लिए संबद्धता नहीं है। संबद्धता के लिए 16 मई तक पत्रावली जमा कर दी जाए। अगर पत्रावली जमा नहीं होगी तो संबंधित पाठ्यक्रम की संबद्धता विवि प्रदान नहीं करेगी।
विज्ञापन


172 महाविद्यालयों ने नहीं जमा किए परीक्षा शुल्क
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध 172 महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किए हैं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शुल्क जमा न होने पर प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी। 182 महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है।

विवि कैंपस में होगी पढ़ाई
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के कैंपस में 2023-24 सत्र की पढ़ाई अगस्त से शुरू हो जाएगी। जुलाई में प्रशासनिक कार्यालय भी शहर से हस्तांतरित हो जाएगा। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अनुसार, जुलाई में हॉस्टल छोड़कर बाकी भवन तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें