अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना के महरावल के पास मोपेड को एक वाहन ने 11 अक्टूबर की सुबह टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार महिला की मौत हो गई।
मूलरूप से मैनपुरी के थाना ओरछा के गांव विक्रमपुर निवासी ज्ञान सिंह गाजियाबाद के सेक्टर-62 खोड़ा में सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 4 अक्तूबर को पत्नी रीना देवी (35) व 10 वर्षीय बेटा सौरभ के साथ मोपेड से अपने गांव आए हुए थे।
11 अक्टूबर तड़के गांव से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित महरावल के पास पहुंचे तो सुबह करीब सात बजे किसी अज्ञात वाहन मोपेड को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना को देख मौके से चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी को रोता हुए छोड़ा है।