फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकी पॉक्स के शक पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र के युवक के मंकी पॉक्स के संदेह पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही स्वास्थ्य महकमा इसे लेकर बेहद सतर्क हो गया है। युवक के संपर्कों की तलाश की जा रही है। दिल्ली से लौटने के बाद वह किन किन के संपर्क में आया। इसकी पूरी हिस्ट्री तैयार की जा रही है ताकि उन सभी की मौजूदा स्थिति की जानकारी की जा सके और कहीं वह भी संपर्क में आने के बाद बीमार तो नहीं हो रहे। ये भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली से लौटे क्षेत्र के युवक के मंकी पॉक्स के लक्षण पाए गए। इस जानकारी पर हरदुआगंज से युवक को दीनदयाल अस्पतला जांच के लिए भेजा गया। जहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद से ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। युवक को एकांतवास में रखने के साथ-साथ उसके संपर्कों पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक कितने लोगों से युवक मिला और कहां कहां गया। यह सब जानने के साथ संपर्कों की सूची तैयार की जा रही है। उनकी स्थिति देखने के बाद उनकी जांच का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अभी तक उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य को लेकर कोई लक्षण सामने नहीं आया है। फिर भी महकमा एहतियात बरते हुए है। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी बताते हैं कि सोमवार शाम तक इसकी जांच रिपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें