फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पटाखों से फैलने वाले वायु प्रदूषण की 31 अक्तूबर तक मॉनीटरिंग, कानपुर से जारी होगी एक्यूआई रिपोर्ट

Wed, 19 Oct 2022 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जांच की जाएगी और जांच फिल्टर दो नवंबर तक कानपुर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। यहां दो दिनों जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर में दीपावली पर पटाखों से फैलने वाले वायु प्रदूषण की 31 अक्तूबर तक मॉनीटरिंग की जाएगी। वायु प्रदूषण की इस बार एक्यूआई की रिपोर्ट कानपुर से जारी होगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली से पहले एवं उसके बाद एक्यूआई की मॉनीटरिंग के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जांच की जाएगी और जांच फिल्टर दो नवंबर तक कानपुर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। यहां दो दिनों जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखे जलने के बाद वायु मंडल में कौन सा हैवी मेटल अधिक मात्रा में पाया गया है, इसकी जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ज्ञान सरोवर कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर तीन शिफ्टों में प्रदूषण की निगरानी होगी। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण का सासनीगेट चौराहा, ज्ञान सरोवर कॉलोनी में परीक्षण भी किया जाएगा। पीएम 10, पीएम 2.5 के लिए गए नमूनों के फिल्टर पेपर से ही कानपुर प्रयोगशाला में पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर हैवी मेटल्स की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में हैवी मेटल्स की जांच की व्यवस्था यहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें