मिस्टर एंड मिस नार्थ ईस्ट यूपी इंडिया का मॉडलिंग, डांसिंग व सिंगिंग प्रतियोगिता 29 सितंबर को होगी। आयोजक हिमांशु वार्ष्णेय ने पत्रकारों को बताया कि मॉडलिंग निर्णायक मंडल में रश्मि अग्रवाल, रेनू चौधरी, प्रियंका चौधरी, आयुष्या शर्मा, डांसिंग निर्णायक मंडल में नृत्या चारु, मयूर रफ्तार, सिंगिंग निर्णायक मंडल में किरण सक्सेना होंगी। पत्रकारवार्ता में चारु चौहान, सनी रजा, मोहसिन चौधरी, पारस भारद्वाज, माधुरी सिंह, सुमित भारद्वाज, यशविनी राज, सचिन राजपूत, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो