फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षक के पास मिला मोबाइल, कॉपी जांचने से हटाया

Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मूल्यांकन केंद्र एसएमबी इंटर कॉलेज में मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। मोबाइल मिलने पर परीक्षक सतीश कुमार को मूल्यांकन कार्य से विरत करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया गया। डीआईओएस सर्वदा नंद ने कहा कि सतीश कुमार को मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करती कमिश्नर चैत्रा वी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में 1342 परीक्षक और 84 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों का मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने निरीक्षण किया। मूल्यांकन कार्य के दौरान परीक्षक के पास मोबाइल मिलने पर उन्हें हटा दिया गया। 

विज्ञापन


18 मार्च को मूल्यांकन केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 14,593 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। 283 परीक्षक व 6 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। एसएमबी इंटर कॉलेज में 14,106 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 234 परीक्षक व 8 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 25714 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। 541 परीक्षक व 28 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 22170 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 720 परीक्षक व 42 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। 

मूल्यांकन केंद्र एसएमबी इंटर कॉलेज में मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। मोबाइल मिलने पर परीक्षक सतीश कुमार को मूल्यांकन कार्य से विरत करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया गया। डीआईओएस सर्वदा नंद ने कहा कि सतीश कुमार को मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें