फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के समाधान के लिए विधायक व नगर आयुक्त ने किया दौरा

विज्ञापन
एटा चुंगी बाईपास नाले का निरीक्षण करते नगर आयुक्त गौरांग राठी, विधायक अनिल पाराशर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोल विधायक अनिल पाराशर और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने पार्षद विजय तोमर के साथ जलभराव इलाके का दौरा किया। उन्होंने क्वार्सी चौराहा, कयामपुर मोड़, एटा चुंगी सिधौली नाला, एटा चुंगी से बाईपास होते हुए क्वार्सी चौराहा, पीएसी मार्ग, ओजोन सिटी मार्ग का निरीक्षण कर जल निकासी को प्रभावी बनाने के उपायों की तलाश की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कल्याण-रामघाट मार्ग पर जलभराव का मुख्य कारण सिविल लाइन क्षेत्र, केला नगर, मैरिस रोड, जीवनगढ़, मेडिकल मार्ग आदि क्षेत्रों का पानी बारिश के समय रामघाट मार्ग पर आने की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा होती है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत जल निगम द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की गई है। सिविल लाइन क्षेत्र, रामघाट मार्ग और आसपास क्षेत्र को जलभराव से मुक्त करने के लिए सर्वे किया गया। कोल विधायक ने क्वार्सी चौराहा से जाफरी ड्रेन के सहारे एक और नाले का निर्माण एटा चुंगी बाईपास तक कराने का सुझाव दिया, ताकि इसके सहारे रामघाट मार्ग के साथ सुरेंद्रनगर, गोविंद नगर, राजीव नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज रंजन को पूर्व में तैयार किए गए प्रस्ताव व नगर निगम निर्माण विभाग की टीम को तकनीकी परीक्षण कर व्ययनुमान सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। क्वार्सी चौराहे पर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जंक्शन इम्प्रूवमेंट के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग से कराए जा रहे निर्माण कार्य की निर्माण सामग्री सड़क पर खुले में पड़े होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के डीजीएम राजेश कौशल को पीडब्ल्यूडी के ऊपर 50,000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें