फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों की चाल बदलने वाले मिस्त्री ने अपनी पत्नी का निर्दलीय पर्चा भरवाया

Sun, 18 Apr 2021 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अतरौली में नामांकन के लिए लगी भीड़। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनाव में हॉट सीट बने अतरौली के वार्ड छह से केपी मिस्त्री की पत्नी रेनू वर्मा ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। मिस्त्री इस वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। इस वार्ड से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पौत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. श्योराज सिंह की पुत्रवधू पूर्णिमा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही थीं। चर्चा थी कि पूर्णिमा सिंह को वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य बनवाया जाए। आखिरकार भाजपा को भी यहां दूसरा प्रत्याशी प्रवेश देवी को घोषित करना पड़ा। अभी तक सपा और बसपा ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें