फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligrah: जेल में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सुनी बंदियों की समस्याएं, मुख्यधारा से जुड़ने की भी दी नसीहत

Sat, 20 Aug 2022 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार प्रातः 11:00 जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने जिला कारागार में बंदियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। कारागार मंत्री ने बताया अलीगढ़ सहित प्रदेश के कारागारों में युवाओं बंदियों की तादाद ज्यादा है। 
विज्ञापन
जिला जेल में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बंदियों की समस्याएं सुनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला कारागार में प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानने के साथ युवा कैदियों को सजा पूरी करने के बाद बाहर जाने पर अपने आचरण में सुधार के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की नसीहत दी।
विज्ञापन


प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार प्रातः 11:00 जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने जिला कारागार में बंदियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। कारागार मंत्री ने बताया अलीगढ़ सहित प्रदेश के कारागारों में युवाओं बंदियों की तादाद ज्यादा है। 

उन्होंने संवाद के दौरान युवा बंदियों से कहा कि वह अपनी रिहाई के बाद कारागार से बाहर जाने पर अपने आचरण में सुधार लाएं और समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर अपने आप को हिंदुस्तान का ईमानदार नागरिक बनाने का कार्य करें। इसीलिए जिलों में युवा बंदियों को कौशल विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत रोजगार परख ट्रेनिंग दी जा रही है। 
विज्ञापन


जिससे कि वह अपनी रिहाई के बाद समाज में अपने हुनर के बल पर अपनी रोजी रोटी कमा कर अपना और  परिजनों की गुजर-बसर करें। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के जेल मैनुअल को 81 साल बाद खत्म कर बंदियों को बहुत सुविधाएं दी हैं, जिसमें महिलाएं कारागार के अंदर मंगलसूत्र पहन सकती हैं। उनको तेल साबुन आज देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं बंदियों को रोजगार परख बनाने के साथ उनके परिजनों से मिलाई में भी कई सुविधाएं दी गई हैं। प्रदेश के 10 जनपदों में जिला कारागार नहीं होने की वजह से अलीगढ़ सहित 10 जनपदों के जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी है। लेकिन दसों जनपद में जेल बनाने का कार्य किया जा रहा है।

उसके बाद जेल में क्षमता के अनुसार बंदियों को रखा जाएगा। वह प्रदेश की हर जिला कारागार में जाकर बंदियों के साथ संवाद कर उन्हें आचरण सुधारने की नसीहत देने के साथ देश का ईमानदार नागरिक बनने की नसीहत दे रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने अलीगढ़ कारागार में बंदियों के साथ संवाद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें