फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम मजदूरी 20 हजार, अलीगढ़ में खुलेगा श्रमिक न्यायालय : अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में मंगलवार को श्रम जागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम में श्रम एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 20 हजार रुपये महीने की जा रही है। अलीगढ़ में श्रमिक न्यायालय की स्थापना जल्द होगी। जिससे श्रमिकों के वादों का त्वरित निपटारा हो सकेगा।
विज्ञापन




देश और प्रदेश की सरकार श्रमिकों के जीवन में बदलाव करने में जुटी हुई है और परिवर्तन देखा भी जा रहा है पिछले दिनों 5000 श्रमिकों को इस्राइल भेजा गया, जो प्रति माह 1,38000 रुपये कमा रहे हैं। इस वर्ष भी 6000 श्रमिकों को इस्राइल, जापान ,स्कॉटलैंड सहित गल्फ देशों में भेजा जाएगा। श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय योजना के तहत शिक्षा दलाई जा रही है। इन विद्यालयों के होनहार 18 बच्चों को इसरो में भेजा गया है। श्रमिक श्रम विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य कर लें।



नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के साथ-साथ खाद्यान्न भी उपलब्ध करा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री शिवनारायण शर्मा, सुशील गर्ग, कालीचरण शर्मा, बबलू रावत, बीएसए राकेश सिंह के साथ-साथ उप श्रम आयुक्त सियाराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





लाभार्थियों को 30 लाख के चेक दिए
मंत्री अनिल राजभर ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण लाभार्थियों को 2,25000-2,25000 की धनराशि का चेक दिया। वही मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद में 31-31 हजार रुपये के चेक दिए। कन्या विवाह हेतु 55-55 हजार रुपए के चेक दिए। प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत 2-2 लाख रुपए का चेक दिया गया। कुल 13 लाभार्थियों को कुल 30,29,607 रुपये की धनराशि के चेक दिए गए। सदन में श्रमिक पंजीकरण एवं नवीरीकरण का कैंप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें