फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कूलर में करंट आने से दूध विक्रेता की मौत

Mon, 08 May 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
धर्मेंद्र शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव डिगसी में रविवार दोपहर कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक दूध विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव डिगसी निवासी धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र चरन सिंह शर्मा अपने घर में बिजली का तार लगाकर कूलर चला रहे थे। तभी कूलर में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धर्मेंद्र ने अपने पीछे एक बेटा, दो बेटी व पिता को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें