बन्नादेवी स्थित जनता डेरी पर खाद्य पदार्थो के सैंपल लेती एफडीए की टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम ने दो डेयरियों से बृहस्पतिवार को नमूने भरे हैं। अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने बन्नादेवी क्षेत्र में राकेश के प्रतिष्ठान जनता डेयरी पर खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज ने जांच के लिए संग्रहित किया। तहसील इगलास के गांव हरीरामपुर स्थित मुकेश कुमार के दुग्ध संग्रह केंद्र से खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह ने मिश्रित दूध का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। ब्यूरो