भारतीय किसान यूनियन कर्मठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने सहकारी समितियों में यूरिया की कमी को लेकर सहकारिता आयुक्त नागेंद्र पाल सिंह से मुलाकात की और परेशानी बताई। कहा कि समय पर किसानों को यूरिया मिल जाए तो उन्हें पूरा दिन समितियों में नहीं बिताना पड़ेगा। वहीं इससे पहले हुए संगठन की बैठक में गभाना, अकराबाद और मडराक टोल को भी किसानों के लिए फ्री करने की मांग की गई। कृष्ण यादव राष्ट्रीय सचिव, विजय भान सिंह प्रदेश अध्यक्ष, कुलदीप यादव जिलाध्यक्ष बुलंदशहर, दीपक यादव, राजेंद्र सिंह, रामवीर यादव, शाकिब खान, देव प्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार व राजकुमार मौजूद रहे।