फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश से चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत, आज भी वर्षा के आसार

Sat, 09 Sep 2023 01:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शुक्रवार सुबह तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया, लेकिन दिन निकलने के बाद उमस बढ़ने लगी। दोपहर तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। इसके बाद शाम 6 बजे के बाद रिमझिम बूंदाबांदी होने लगी।
विज्ञापन
बारिश में भीगते युवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद अलीगढ़ जिले का मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे पारा चार डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया, लेकिन दिन निकलने के बाद उमस बढ़ने लगी। दोपहर तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। इसके बाद शाम 6 बजे के बाद रिमझिम बूंदाबांदी होने लगी। तेज हवाओं के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। देर शाम आसमान में बादल छाए रहे। 
विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान भी चार डिग्री तक लुढ़क गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक जिले में करीब 18.2 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें