फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मानसिक अस्वस्थ युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुल के पास मिला शव

Fri, 15 Dec 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मानसिक अस्वस्थ पिछले तीन चार दिन से गांव दौरऊ में ही घूूम रहा था। 14 दिसंबर की सुबह दौरऊ नगला के पुल के पास उक्त युवक का शव पड़ा दिखा। राहगीर व आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस कोतवाली के गांव दौरऊ में 13 दिसंबर की रात को मानसिक अस्वस्थ 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। बता दें कि मानसिक अस्वस्थ पिछले तीन चार दिन से गांव दौरऊ में ही घूूम रहा था। 14 दिसंबर की सुबह दौरऊ नगला के पुल के पास उक्त युवक का शव पड़ा दिखा। राहगीर व आसपास के लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन


चंडौस कोतवाल विनोद कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी की तथा अज्ञात शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। चंडौस कोतवाल का कहना है कि उक्त युवक की मौत ठंड लगने से होना प्रतीत हो रहा है, बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें