फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुंबई टू आगरा मैगजीन का हुआ विमोचन, अगले महिने होगी फिल्म रिलीज

Thu, 23 Mar 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फिल्म मुंबई टू आगरा का निर्माण आईएसके फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा सुसैन फिल्म्स और डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से हुआ है। निर्माता व निर्देशक भूपेंद्र सिंह और सुजैल खान के सहयोग से तीन हिंदी फीचर फिल्म देशी रेसलर, जनम-जनम का बंधन, मुंबई टू आगरा का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में हिंदी फीचर फिल्म मुंबई टू आगरा के फिल्मी सितारे मैगजीन का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फीचर फिल्म मुंबई टू आगरा के फिल्मी सितारे मैगजीन का विमोचन एडीएम सिटी मीनू राणा ने किया। एडीएम सिटी मीनू राणा ने मुंबई ,आगरा सहित अलीगढ़ में बनी इस फिल्म और कार्यरत स्थानीय कलाकारों के बारे में जानकर प्रसन्नता जताई।

विज्ञापन


फिल्म का निर्माण आईएसके फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा सुसैन फिल्म्स और डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से हुआ है। फिल्म निर्माण से जुड़े पंकज धीरज ने बताया कि अब तक निर्माता व निर्देशक भूपेंद्र सिंह और सुजैल खान के सहयोग से तीन हिंदी फीचर फिल्म देशी रेसलर, जनम-जनम का बंधन, मुंबई टू आगरा का निर्माण किया जा चुका है।

47 शॉर्ट और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण भी मुंबई के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को लेकर किया जा चुका है। इस अवसर पर काजल धीरज, शिवम राजपूत, हिमाद्री धीरज, सोनिया मित्तल, राजा राणा, सुशील पंडित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें