फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना लाइसेंस चल रही थी दवा की दुकान, 26 दवाएं सील

Fri, 29 Dec 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मथुरा रोड पर हतीसा के निकट स्थित रक्षा अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ शिकायत की गई थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन
मथुरा रोड पर हतीसा के निकट एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर छापा मारते डीआई - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रोड पर हतीसा के निकट स्थित रक्षा अस्पताल में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने 28 दिसंबर को छापा मारा। उन्होंने मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लिए। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर पर 26 तरह की दवाएं सीज की हैं। मंडलायुक्त से शिकायत के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। अस्पताल के दस्तावेजों की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


मथुरा रोड पर हतीसा के निकट स्थित रक्षा अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ शिकायत की गई थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के समय उन्हें मेडिकल स्टोर पर गौरव सिंह मिले। गौरव सिंह ने खुद को मेडिकल स्टोर का मालिक बताया। वह लाइसेंस उपलब्ध नहीं करा सके।

औषधि निरीक्षक रमेशचंद्र यादव ने बताया कि मंडलायुक्त के माध्यम से रक्षा अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ शिकायत मिली थी। यहां छापा मारकर दो दवाओं के नमूने लिए गए हैं। 26 तरह की दवाओं को सील किया गया है। विवेचना के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.मंजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए एसीएमओ को नामित किया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें