एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में चार दिनों से जारी हड़ताल मरीजों की जान ले रही है। उपचार न मिल पाने के कारण अब तक 10 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों से आने वाले सैकड़ों मरीज इलाज नहीं होने के कारण मायूस लौट रहे हैं। हड़ताली मेडिकल छात्रों ने धरने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि रविवार रात जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती अब्दुल मजीद की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर फैजल रशीद से मारपीट कर दी थी, जिसके विरोध में मेडिकल कॉलेज के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।