फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मीडिया कर्मी ने दी भाजपा नेता की हत्या की सुपारी, हमलावरों ने की फायरिंग, दो दबोचे

Fri, 03 Nov 2023 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगला मेहताब के राजकुमार भाजपा एससी मोर्चा रघुवीरपुरी मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने दो दिन पहले पुलिस को यह तहरीर दी थी कि उन्हें किसी परिचित ने सावधान रहने की सलाह दी है। कहा है कि तुम्हारी जान को खतरा है। पुलिस ने उस नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
दो दबोचे - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट के भाजपा नेता राजकुमार की हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप एक मीडिया कर्मी पर लगा है। घटनाक्रम के तहत कई दिन से उसे सूचना मिल रही थी। 2 नवंबर को उस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हरकत में आई पुलिस ने मीडिया कर्मी सहित दो युवक दबोच लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


नगला मेहताब के राजकुमार भाजपा एससी मोर्चा रघुवीरपुरी मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने दो दिन पहले पुलिस को यह तहरीर दी थी कि उन्हें किसी परिचित ने सावधान रहने की सलाह दी है। कहा है कि तुम्हारी जान को खतरा है। पुलिस ने उस नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच 2 नवंबर को राजकुमार किसी काम से खैर रोड पर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। 

हरकत में आई पुलिस ने प्रयास कर इलाके के राहुल और मीडिया कर्मी आकाश को दबोच लिया। जांच में उजागर हुआ कि आकाश ने यह सुपारी हत्या के लिए एक लाख सत्तर हजार रुपये एडवांस देकर दी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, इस सूचना पर भाजपा नेता संदेश राज आदि ने पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मुकदमा व गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें