फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मैक्स भिड़ी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के समीप रविवार सुबह सरियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक मैक्स गाड़ी टकरा गई। हादसे में मैक्स में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी ओमप्रकाश अपने साथी राकेश के साथ मैक्स गाड़ी से टमाटर की पेटियां लेकर अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे रोहिना सिंहपुर के निकट सामने चल रहे ट्रैक्टर से मैक्स की टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें