फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टायर फटने से खंती में गिरी मेटाडोर

Wed, 21 Feb 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मेटाडोर में फंसे चालक को निकालते पुलिस कर्मी व अन्य लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
छर्रा। कस्बे के अतरौली रोड पर गुप्ता मोड़ के निकट टायर फटने से आलू से भरी मेटाडोर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे चालक घायल हो गया। दमकल कर्मियों की मदद से पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन




कस्बा निवासी दुलारे पुत्र बशीर जहांगीराबाद से मेटाडोर में आलू भरकर छर्रा मंडी समिति आ रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे गुप्ता मोड़ के निकट मेटाडोर का टायर फट गया। इससे मेटाडोर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे दुलारे गाड़ी के अंदर ही फंस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी के अंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें