फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमरे में फंदे लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 12 Oct 2024 05:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चर्चा है कि महिला की फोन पर पति कुछ कहासुनी हो गई। शाम को सास ने कमरे में देखा तो शीतल का शव फंदे के सहारे लकटा हुआ मिला।
विज्ञापन
कमरे में फंदे लटका मिला विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव करहला बागरी में 11 अक्टूबर शाम को एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने महिला की हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


करहला बागरी निवासी सेना में सेवारत प्रवीन की शादी शीतल (30) से करीब पांच साल पहले हुई थी। अभी प्रवीन अपनी ड्यूटी पर है। घर में सास-ससुर रहते हैं। शीतल पर एक पुत्री व एक पुत्र हैं। चर्चा है कि महिला की फोन पर पति कुछ कहासुनी हो गई। शाम को सास ने कमरे में देखा तो शीतल का शव फंदे के सहारे लकटा हुआ मिला।

पुलिस को सूचना मिली कि गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। महिला का कमरे में फंदे से उतारा। राजीव द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें