मोहल्ला लोधीनगर निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट अंकित कराई है। गांव बहादूरपुर रहचोई निवासी परसादीलाल ने अपनी पुत्री ऊषा की शादी दो वर्ष पूर्व कस्बा के मोहल्ला लोधीनगर निवासी विशन पुत्र भोजराज के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उत्पीड़न के चलते बृहस्पतिवार की रात विवाहिता ने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतका के पिता परसादी लाल ने सास पुष्पा देवी, ननद इंदु देवी, सरिता, नंदोई संतोष, श्याम के खिलाफ रिपोर्ट अंकित कराई है। संवाद