फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कई महाविद्यालयों ने नहीं दी गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ का गठन होगा। लेकिन कई महाविद्यालयों ने अभी तक उन्नयन प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी नहीं दी है, जबकि विवि प्रशासन ने अलीगढ़, एटा, हाथरस व कासगंज के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 18 दिसंबर तक सूचना देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

प्रारूप में महाविद्यालय का नाम, आईक्यूएसी समन्वयक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी का कॉलम है। इससे पहले 29 नवंबर 2022 तक सूचना भेजने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद राजकीय, अशासकीय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से प्रारूप को भरकर 18 दिसंबर तक जानकारी मांगी गई, लेकिन कई महाविद्यालयों से अभी तक जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।
परास्नातक की परीक्षाएं 24 से
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक की परीक्षाएं 24 दिसंबर से शुरू होंगी, जो 10 जनवरी तक चलेंगी। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि एम.कॉम, एमए, एमएससी प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो पाली में होंगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी
आरएमपीयूअलीगढ़ प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई, ताकि वंचित विद्यार्थियों को आवेदन करने का अवसर मिल सके। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है, जो पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन होंगे। विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी पांच जनवरी 2023 तक जमा किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें