मंगलायतन विवि में पर्सनल डेवलपमेंट के टिप्स देती प्रशिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत विकास व रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएसी, आईबीएमसी, टीएनपी विभाग द्वारा रूबिकन स्किल डवलपमेंट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में करीब 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षक मोहित मोर्य ने संगठनात्मक संरचना, ई-मेल शिष्टाचार, बॉडी लेंग्वेज, समूह चर्चा, साक्षात्कार का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपने अंदर इस तरह का विकास करना चाहिए कि उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हों। इसके लिए व्यक्तिगत विकास की आवश्यकता है।
प्रशिक्षक श्रुति ने साक्षात्कार के दौरान आने वाली दिक्कतों के साथ ही बॉडी लेंग्वेज किस तरह की होनी चाहिए, की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजीव शर्मा, सह संयोजक राजेश पंचासरा, सह समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन व लव मित्तल रहे। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. देव प्रकाश व प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने प्रशिक्षण को छात्र-छात्राओं के लिए जानकारी परक बताया।