फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो धर्म-दो नाम से जीवन जी रहा था लूट में गिरफ्तार मैनेजर, सभी आरोपी भेजे जेल

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना बुधवार देर शाम की है, जब अवंतिका आर्यनगर के पास लोहा कारोबारी गौरव गोदानी के कर्मचारी अभिषेक से 40 हजार रुपये लूट लिए गए थे। घटना की जांच में उजागर हुआ कि उनके ही दूसरे कर्मचारी ने यह रुपये अपने साथियों से मिलकर लुटवाए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच की तो सच सामने आ गया। 
 
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में लोहा व्यापारी गौरव गोदानी के कर्मचारी से लूट कराने में शामिल मैनेजर दो नाम और दो धर्मों से जीवन जी रहा है। उसके पास दो अलग-अलग नाम व धर्मों के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इधर, गिरफ्तार किए गए आरोपी मैनेजर व उसके अन्य साथियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार देर शाम की है, जब अवंतिका आर्यनगर के पास लोहा कारोबारी गौरव गोदानी के कर्मचारी अभिषेक से 40 हजार रुपये लूट लिए गए थे। घटना की जांच में उजागर हुआ कि उनके ही दूसरे कर्मचारी ने यह रुपये अपने साथियों से मिलकर लुटवाए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच की तो सच सामने आ गया। 

पुलिस ने गौरव गोदानी के मैनेजर सुमित निवासी आंबेडकर नगर, क्वार्सी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके साथी निशात बाग चिलकौरा के महबूब, शाहिद व रजा नगर के सूफियान को गिरफ्तार कर किया। इनसे लूटी गई रकम, पल्सर बाइक व तमंचा आदि बरामद हुआ। मुख्य आरोपी सुमित ने स्वीकार किया कि उस पर कुछ कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने इस लूट को अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को लोहा व्यापारी के सहयोग से पुलिस को सुमित के दो नाम, पते वाले दस्तावेज मिले हैं। एक आधार कार्ड, जो गिरफ्तारी के समय मिला, उसमें उसका नाम पता सुमित के नाम से है। अब एक पैनकार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम पता सुमित के नाम से है। इसके अलावा, एक और आधार कार्ड हाल ही का बना हुआ मिला है, जिसमें उसका नाम अयान मिर्जा केयर ऑफ अख्तर मिर्जा निवासी हमदर्द नगर, जमालपुर लिखा है। इस आधार कार्ड पर सुमित का ही फोटो लगा है। 

सीओ तृतीय एके सिंह के अनुसार, फिलहाल चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सुमित के पास से मिले दो नाम व धर्म से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें