मंगलवार की सुबह सोमना रेलवे स्टेशन के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जीआरपी के उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह सोमना रेलवे स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 26 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत की सूचना मिली थी। मृतक के शरीर पर सेना के रंग वाली टी शर्ट और बिग बॉस छपा अंडरवियर था। स्थानीय लोगों के जरिये शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।