गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। बंटी (24) निवासी सुरेंद्र नगर रिक्शा चालक था। बुधवार को वह बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब की तलाशी लेकर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखकर चीख पुकार शुरू कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।