संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
सादाबाद रोड स्थित गांव बेरीसला के रहने वाले एक युवक ने गांव के ही पास ही एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जीतू पुत्र रनवीर निवासी गांव बेरीसला अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ गांव में खेतीबाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
बृहस्पतिवार की देर शाम को जीतू ने किसी कारणवश गांव के निकट एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन घर पर आ गए। बताया जाता है कि जीतू का बड़ा भाई राजेश सेना में है। राजेश की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके चलते उसके माता-पिता उसके बच्चों के साथ मथुरा में रहते हैं।