अलीगढ़ के मामू भांजा प्रकरण में जेल गए आरोपियों के पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज मुकदमा किया। इस मुकदमे में घर में घुसकर लूट आदि का आरोप है। इसी दौरान घर में घुसने के आरोप में पिटाई से औरंगजेब की मौत हुई थी। कई दिन से चली आ रही रस्साकस्सी के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, इस मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में औरंगजेब के घर पहुंचा। वहां मुलाकात के बाद अधिकारियों से मिलेंगे।