फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विधायक आवासों के पास दुकानदार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीछे लगी थीं टीमें, ऐसे पकड़ा

Thu, 07 Dec 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरेंद्र नगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी 62 वर्षीय अशोक गुप्ता कन्फैक्शनरी की दुकान करते थे। पिछले दिनों उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके विरोध में अगले दिन जाम व हंगामा भी हुआ था। हत्या के मूल में कुछ देर पहले उनके रिश्ते के भतीजे से बाइक तेज चलाने व हॉर्न बजाने का विवाद सामने आया था। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपी अगले ही दिन जेल भेज दिए थे। 
विज्ञापन
मृतक दुकानदार अशोक गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर इलाके में दुकानदार की हत्या में मुख्यारोपी 25 हजार के इनामी आयुष पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी स्तर से उस पर इनाम घोषित किया गया था। उसके पीछे छह टीमें लगी थीं। उससे हत्या के बाद भागने में प्रयोग की गई बाइक व तमंचा आदि बरामद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी अधिवक्ता से मुलाकात के लिए यहां आने के दौरान हुई है।

विज्ञापन

सुरेंद्र नगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी 62 वर्षीय अशोक गुप्ता कन्फैक्शनरी की दुकान करते थे। पिछले दिनों उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके विरोध में अगले दिन जाम व हंगामा भी हुआ था। हत्या के मूल में कुछ देर पहले उनके रिश्ते के भतीजे से बाइक तेज चलाने व हॉर्न बजाने का विवाद सामने आया था। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपी अगले ही दिन जेल भेज दिए थे। 

मुख्य आरोपी मुगलगढ़ी सिकंराराऊ हाथरस का आयुष ठाकुर फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में टीमें मेरठ तक लगीं। मगर वह मुकदमे में सरेंडर के सिलसिले में बात करने वकील से मिलने आया था। तभी मुखबिर की सूचना पर ज्ञान सरोवर कालोनी के पास तिकोना पार्क से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान वह अपनी रिश्तेदारियों में ठिकाना बदल-बदल कर छिपता रहा। सीओ तृतीय एके सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक व तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें