अचल ताल स्थित बजरंग मार्केट में बसंत पंचमी के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा माँ शारदे की पाषाण प्रतिमा का पूजन विधि विधान से कर बसंत पंचमी को उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया की यहाँ मां शारदे की सबसे बड़ी पाषाण प्रतिमा उपस्थित है, और प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन यहां पर मां शारदे के भक्त उत्साह के साथ पूजा एवं अर्चना करने आते हैं। कार्यक्रम को आकाशवाणी गायक पंडित हरिशंकर शर्मा ने वैदिक रीति से कराया। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर उमा वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, ममता गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, दीपिका आधुनिक, अंजना वार्ष्णेय आदि ने भजनों के माध्यम से प्रस्तुति दीं।
खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वसंत पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक डा राजीव अग्रवाल व स्मिता अग्रवाल ने किया। शिक्षक सुभाष शर्मा ने हकीकत राय के बलिदान दिवस पर उनके जीवन के प्रसंगों को सुनाकर बच्चों में अपने धर्म के प्रति बलिदान होने के भाव विकसित किए। जिसके बाद हवन में समस्त शिक्षकों व छात्रों ने आहुति दीं। यहाँ विनोद शर्मा, अतुल शर्मा, विशन शर्मा, मदन मोहन, दिनेश पाल सिंह, दीक्षा सारस्वत, प्राची, मीनाक्षी, रेखा शर्मा, इन्दू वार्ष्णेय, शिखा गुप्ता, रितु सिंह, नीलम भारद्वाज अंजू वार्ष्णेय , शशि बाला आदि रहे।
भारत विकास परिषद शिवम शाखा ने बसंत पंचमी का त्योहार मथुरा रोड स्थित कृष्णधाम तारा देवी पब्लिक स्कूल पर बच्चों के साथ मनाया। यहाँ 80 बच्चों को भरपूर नाश्ता एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया।संयोजिका कल्पना वार्ष्णेय, संरक्षिका लाजेश सर्राफ, अध्यक्ष शिव शंकर, यतेंद्र कुमार, सीमा वार्ष्णेय, हरिशंकर वार्ष्णेय, कृष्णकुमार नवमान, अशोक कुमार पूर्ति, सर्राफ, आदि उपस्थित रहे। रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में बंसत पंचमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहाँ स्वर साधना संस्था द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गयीं। यहाँ शुभारंभ डा चितरंजन सिंह, सुनीता सिंह आदि ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गायक अनिल वर्मा ने गुरू वंदना प्रस्तुत की।यहाँ शालिनी, आरशी, पूनम, हरप्रीत कौर, रेखा, वंदना, डौली, नौमान सिद्दिकी, रवि कुमार, अरविन्द, विशाल अग्रवाल, मोहित भारद्वाज, अंकित आदि रहे।
नगला मसानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर माँ सरस्वती की स्तुति कर विद्या आरंभ संस्कार आयोजित किया गया। यहाँ हवन पंडित रामबाबू शास्त्री द्वारा वैदिक पद्धति से संपन्न कराया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारीयों और अध्यापिकाओं ने हवन में आहुति प्रदान की। व्यवस्थापक नवीन गुप्ता ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। यहाँ प्राचार्या साधना वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी राहुल नवरतन, पारस गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल दाल वाले, ललितेश, यश वाला, इन्द्रवती, रुचि आदि मौजूद रहे।
ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण सभा द्वारा हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। यहाँ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा के जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार भट्ट ने बसंत पंचमी के त्योहार के बारे में जानकारी प्रेषित की।उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक रूप में बसंत पंचमी को शुभ कार्य के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। हवन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। यहाँ महामंत्री राजेश कुमार भट्ट, राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, गिरीश शर्मा, विष्णु शर्मा, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।