फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, गई जान, परिवार में छाया मातम

Sun, 31 Mar 2024 01:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

व्यक्ति गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचते थे। वह फेरी लगाते हुए नगला मंदिर के पास रेलवे पटरी पार कर रहे थे तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 मार्च की दोपहर क्षेत्र के गांव नगला मंदिर के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव नौहटी निवासी 48 वर्षीय फिरोज पुत्र शाहजद गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचते थे। 30 मार्च को भी वह फेरी लगाते हुए नगला मंदिर के पास रेलवे पटरी पार कर रहे थे तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी जान चली गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। अपने पीछे एक बेटी और तीन बेटों सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निमोरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें