फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घेर में सो रहे किसान को बंधक बनाया, मवेशी लूट बदमाश फरार

Mon, 05 Feb 2024 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पशुपालक रात को अपने घेर में सो रहा था। तभी पांच-छह बदमाश उनके घेर में आ गए। बदमाशों ने पशुपालक को सोते हुए दबोच लिया और तमंचा तानकर खड़े हो गए। घेर में बंधी दो भैंस मैक्स गाड़ी में लाद लीं और पशुपालक को चारपाई से बांधकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पशुपालक विक्रम सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव नागर में किसान को बंधक बनाकर बदमाश दो भैंस लूट ले गए। दूसरी घटना पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के ही गांव रजातऊ सेऊपुर में हुई। यहां मैक्स सवार बदमाश एक महिला पशुपालक की भैंस लाद ले गए। ग्रामीणाें ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव नागर निवासी विक्रम सिंह पुत्र चौधरी भूरे सिंह 3 फरवरी की रात अपने घेर में सो रहे थे। तभी पांच-छह बदमाश उनके घेर में आ गए। बदमाशों ने विक्रम सिंह को सोते हुए दबोच लिया और तमंचा तानकर खड़े हो गए। घेर में बंधी दो भैंस मैक्स गाड़ी में लाद लीं और विक्रम को चारपाई से बांधकर फरार हो गए।

जगार होने पर ग्रामीणों ने विक्रम सिंह को बंधनमुक्त किया। ग्रामीणों ने भैंसाें की तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं गांव रजातऊ सेऊपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी आनंदपाल ने बताया कि रात को बदमाश उनके घेर से भैंस चुरा ले गए। बदमाश मैक्स लेकर पनेहरा की ओर भाग गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें