फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सराफ पर तमंचे से फायर, मारपीट कर सिर फोड़ा, सोना-चांदी और 80 हजार लूट ले गए

Sat, 21 Oct 2023 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोजाना की तरह सराफ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मथुरा रोड पर बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने ओवरटेक कर हरीश को रोकते हुए तमंचे से फायर किया। बदमाशों ने तमंचे की बट व हाथों से हरीश को पीटना शुरू कर दिया। हरीश की बाइक पर लटका थैला लेकर बदमाश मथुरा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
लूट के बाद गोली मारने की जानकारी करते एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर से सटे मडराक क्षेत्र के मथुरा रोड इलाके में 21 अक्तूबर देर शाम सराफ के साथ मारपीट कर कई लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब सराफ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पहले फायर किया। फिर ओवरटेक कर रोका और रुकने पर तमंचे की बटों से मारपीट कर रुपयों-जेवर का थैला लूट ले गए। खबर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस देर रात तक बदमाशों को तलाशती रही। 

विज्ञापन




मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के जयगंज खाईडोरा निवासी 38 वर्षीय हरीश वर्मा की मथुरा रोड पर आसना से सटे गांव अहमदपुर में सराफ की दुकान है। रोजाना की तरह हरीश शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मथुरा रोड पर सुनसान जगह आते ही बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने ओवरटेक कर हरीश को रोकते हुए तमंचे से फायर किया। इस दौरान गोली हरीश के गर्दन के पास से निकल गई। जिससे छर्रा लगने से हरीश की गर्दन घायल हो गई। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे की बट व हाथों से हरीश को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


हरीश ने करीब दो मिनट तक बदमाशों से हुज्जत भी की। मगर बदमाश अपने प्रयास में सफल हुए और हरीश की बाइक पर लटका थैला लेकर मथुरा की ओर भाग गए।  राहगीरों की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीओ इगलास आदि पहुंच गए। खबर पर परिजन भी आ गए। आनन-फानन घायल को विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

घायल से पूछताछ के लिए एसपी देहात पलाश बंसल अस्पताल पहुंचे। जहां घायल ने बताया कि उसके थैले में दिन भर की खरीद बिक्री के करीब 80 हजार रुपये और कुछ ऐसा सोना था, जो बदलने के इरादे से ग्राहकों द्वारा दिया गया था। इस घटना के बाद एसएसपी ने पुलिस की तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया। जिनके जरिये सीसीटीवी, मोबाइल सर्विलांस, स्थानीय इनपुट के जरिये खुलासे के प्रयास शुरू किए गए हैं। देर रात कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस घटना के संबंध में हरीश के भाई रवि की ओर से देर रात तहरीर दी गई, जिसमें नकदी के अलावा कुछ सोना व चांदी के आभूषण जाने का उल्लेख किया है। हालांकि मौखिक तौर पर दो किलो चांदी व 75 ग्राम सोना जाने का उल्लेख सराफ द्वारा किया गया है।

इस घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। तीन टीमों को लगाकर सीसीटीवी आदि देखे जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पीड़ित की ओर से कुछ लोगों संदेह जताया गया है। उनको भी शक के आधार पर पूछताछ में लिया गया है। जो माल गया है, उसकी तस्दीक के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि कितना गया है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

तीन पहलुओं पर जताया पीड़ित ने शक
पुलिस पूछताछ में पीड़ित ने तीन पहलू बताए हैं, जिन पर शक जताया है। पहला यह है कि उसने किसी अपनी महिला मित्र के कहने पर दुकान से रुपये लिए थे और उन्हें देने जा रहा था। वह महिला मित्र कौन है? इस सवाल पर पुलिस काम कर रही है। दूसरा ये कि किसी ने फोन कर पीड़ित से पूछा था कि कितनी देर में निकल रहे हो? उस नंबर पर पुलिस काम कर रही है। तीसरा कुछ पड़ोसी उससे खुन्नस रखते हैं, उन्होंने तो ये वारदात नहीं कराई? इस पर भी पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें