डीएम को निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को निस्तारण मिला। डीएम ने एसडीएम कोल को तत्काल संबंधित भूमि की खसरा - खतौनी जारी कराने के निर्देश दिए।उद्यमियों के इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी माफ किए जाने के अनुरोध पर एक्सईएन विद्युत ने विभागीय नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ से एनओसी जारी होने के बाद ही इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट मिल सकेगी। उद्यमियों ने तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा एवं विद्युत विभाग का संयुक्त कैंप लगाए जाने की मांग रखी।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि फ्रेट कॉरिडोर योजना में दाऊद खां स्टेशन पर लॉजिस्टिक हब विकसित होगा। डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उद्यमियों ने स्थानीय समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन
डीएम को निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को निस्तारण मिला। रत्नाकर आर्य ने मुकंदपुर में उद्योग स्थापना के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ऋण आवेदन के लिए खसरा -खतौनी जारी कराने की मांग की। डीएम ने एसडीएम कोल को तत्काल संबंधित भूमि की खसरा - खतौनी जारी कराने के निर्देश दिए।
उद्यमियों के इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी माफ किए जाने के अनुरोध पर एक्सईएन विद्युत ने विभागीय नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ से एनओसी जारी होने के बाद ही इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट मिल सकेगी। उद्यमियों ने तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा एवं विद्युत विभाग का संयुक्त कैंप लगाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिये 11 से 15 अक्तूबर तक चार दिवसीय विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने उद्यमियों की मांग पर फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत दाऊद खां स्टेशन पर लॉजिस्टिक हब विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिये वाणिज्यकर विभाग को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों के प्रोत्साहन के लिए जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सेवा पखवाडे़ के तहत पांच अक्तूबर तक कृष्णांजलि में आयोजित प्रदर्शनी में जाएं और उनके उत्पादों को खरीदें।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में अलीगढ़ समेत दूसरे जनपदों के उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। पीएम स्वनिधि योजना से लाभांवित हुए रेहड़ी-पटरी वालों को आय के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिये सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह को निर्देशित किया कि इनके फूड स्टॉल कृष्णांजलि में आयोजित 10 दिवसीय प्रदर्शनी में लगवाए जाएं। बैठक में व्यापारी नेता पंडित नेकराम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा आदि तमाम उद्यमी मौजूद रहे। संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र सिंह ने किया।