फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: यमुना किनारे टप्पल में बनाई गई बाढ़ चौकी पर लटके मिले ताले, नहीं मिले कर्मचारी

Wed, 03 Sep 2025 04:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारी कहां थे? इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना में जलस्तर बढ़ जाने के चलते टप्पल में बनाई गई बाढ़ चौकी पर अभी तक स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। हालांकि कागजों पर प्रशासनिक स्तर से बाकायदा कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है। बुधवार को बाढ़ चौकी पर ताला लगा हुआ था और यहां कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था। बाढ़ चौकी के नाम पर यहां केवल एक कमरे में चार कुर्सियां रखी हुई थीं। जबकि आसपास कुत्ते बैठे हुए थे। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारी कहां थे? इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ चौकी के साथ-साथ ही यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ के हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और उनसे सतर्क रहने के लिए अपील की जा रही है। खैर तहसील प्रशासन इस पर पूरी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें