फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएचसी के गेट पर लटका मिला ताला, हाथरस सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
थाना गंगीरी में लोगों की समस्याएं सुनते हाथरस सांसद अनूप प्रधान। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने गांव हिदरामई में महावीर सिंह की मां और भोगीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत के चचेरे भाई के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद सीएचसी रतरोई पहुंचे, जहां गेट पर ताला लटका मिला। थाना गंगीरी में जनसमस्याएं सुनते हुए उन्होंने नगला दोहरा निवासी ज्ञान सिंह के घर हुई चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। हिदरामई में बाबू सिंह ने नलकूप के कमरे का ताला तोड़ने की शिकायत सांसद से की। इस मौके पर पुष्पांजली राजपूत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार आर्य, पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण, साहब सिंह, पंकज यादव, ज्ञान सिंह राजपूत, डॉ. ओमप्रकाश, मोनू कुशवाहा, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें