फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी के सामान में छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद, दो युवक हिरासत में

Thu, 28 Dec 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने तेहरा मोड़ से एक टेंपो को पकड़ा। टेंपो में शादी का सामान डबल डबल बेड, बक्सा, ड्रेसिंग टेबिल व सोफा आदि भरे थे। थाना पुलिस के अनुसार इसी सामान के अंदर अवैध रूप से छिपाकर शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पकडी गईं अवैध शराब की फैक्टरियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बड़े टेंपो में भरे शादी के सामान के बीच छिपाकर ले जाई जा रही शराब को गंगीरी पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरामद किया। टेंपो से 90 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। इसे हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


27 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव और गंगीरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने तेहरा मोड़ से एक टेंपो को पकड़ा। टेंपो में शादी का सामान डबल डबल बेड, बक्सा, ड्रेसिंग टेबिल व सोफा आदि भरे थे। थाना पुलिस के अनुसार इसी सामान के अंदर अवैध रूप से छिपाकर शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार तलाशी में 90 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।

इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गंगीरी पुलिस के अनुसार एक साल पहले भी इसी तरह एक ट्रक में छिपाकर ले जा रही 400 पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें