जागेश्वर के पास लाइन में पेड़ गिरने से ठप रही भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में बिजली आपूर
- फोटो : संवाद
कस्बे के मोहल्ला रामगंज में ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार पकड़ते ही लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलसने के साथ नीचे गिर गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर दहेली निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र पुत्र हरपाल सिंह बरौली फीडर में लाइनमैन हैं।
कस्बे के मोहल्ला रामगंज में ट्रांसफार्मर में फाल्ट की शिकायत पर शटडाउन लेकर वह फाल्ट सही करने पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही 11 हजार वोल्ट की लाइन को छुआ तभी करंट की चपेट में आ गए। इससे हाथ-पैर में झुलसने के साथ तेज झटका लगने से वह नीचे गिर पड़े। इससे शरीर में काफी चोटें आई हैं। खंभे के नीचे मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। बिजली घर के एसएसओ का कहना है कि लाइनमैन जितेंद्र फीडर से फाल्ट ठीक करने के लिए गए थे। शटडाउन था। लाइन में करंट कैसे आ गया, वह खुद नहीं समझ पा रहे।