फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विकास की इतनी तेज रफ्तार, टेंडर से पहले ही लग गईं लाइटें, हुई शिकायत

Fri, 27 Jan 2023 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव में टेंडर निकलने से महीनों पहले ही गांव में हाईमास्ट लाइटें लग गईं और खराब भी हो गईं। अब उन्हें बदला भी नहीं जा रहा है। अब पहले ही खरीदी जा चुकीं लाइटों के टेंडर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में लगी लाइट प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमिताएं बरती जा रही हैं। इसको लेकर अफसरों से लगातार शिकायत भी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक प्रकरण अकराबाद ग्राम पंचायत में देखने को मिला है। आरोप है कि गांव में टेंडर निकलने से महीनों पहले ही गांव में हाईमास्ट लाइटें लग गईं और खराब भी हो गईं। अब उन्हें बदला भी नहीं जा रहा है। अब पहले ही खरीदी जा चुकीं लाइटों के टेंडर निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो साल पहले ग्राम पंचायत निधि से इन लाइटों को लगवाया गया था। 

कुछ दिन सही तरीके से चलने के बाद यह खराब हो गईं हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि पिछले दिनों गांव में लाइट लगाने के लिए 4.92 लाख रुपये का एक टेंडर जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इसमें 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक टेंडरों की बिक्री की गई। टेंडर को खोला जाना था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।  अकराबाद के ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार ने बताया कि निविदा बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अब उच्च अफसरों से राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें