विजयगढ़ में तेज हवा गडगराहट के साथ हल्की बारिश हुई
- फोटो : samvad
एक पखवाड़े से लोग भीषण गर्मी और उसम से काफी परेशान थे। नौतपा के बीच बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से ग्रामीण अंचल में लोगों को राहत मिली। खैर, अकराबाद, जवां, इगलास, गोंडा, अतरौली सहित अन्य क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया। तेज आंधी की वजह से बिजली गुल हो गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।