फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तीन बेटियों को जन्म देने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, आत्महत्या दर्शाने की थी कोशिश

Fri, 21 Oct 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मारपीट कर पत्नी को फंदे पर लटकाया गया था और हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हकीकत सामने आई और हत्या उजागर हुई। इसी तथ्य के आधार पर अदालत ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
आरोपी को जयपुर की पॉक्सो अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर क्षेत्र के गांव अहरौला में एक के बाद एक तीन बेटियों को जन्म देने से गुस्साए पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के मामले में न्यायालय का फैसला आ गया है। एडीजे-14 अभय प्रताप सिंह की अदालत से दोषी पति को उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


खास बात है कि मारपीट कर पत्नी को फंदे पर लटकाया गया था और हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हकीकत सामने आई और हत्या उजागर हुई। इसी तथ्य के आधार पर अदालत ने सजा सुनाई है।

अभियोजन के अधिवक्ता एडीजीसी मेपे सिंह के अनुसार घटना 9 जुलाई 2020 की है। वादी मुकदमा कमलेश देवी निवासी बिलारा सादाबाद हाथरस ने खैर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी सोनिया की शादी वर्ष 2009 में अहरौला खैर के जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद सोनिया ने तीन बेटियों को जन्म दिया। लगातार बेटियां होने के बाद से ही पति द्वारा उसे पीटा जाने लगा। घटना वाले दिन उन्हें फोन पर दामाद ने बताया कि सोनिया की मौत हो गई है और उसने आत्महत्या की है।

जब वह परिवार वालों के साथ खैर पहुंचीं तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हत्या होना उजागर हुआ। इस आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा में चार्जशीट दायर की। न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर पति जितेंद्र को हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें