फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौ दिन बाद भी पकड़ से बाहर तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला राय सिंह में लोगों में तेंदुए का डर है। वन विभाग की टीम नौ दिन बाद भी उसे नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 नवंबर को गांव में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद 30 नवंबर को फिर से ग्रामीणों ने उसे देखा। शुक्रवार को भी झाडि़यों में लोगों को वह नजर आया था। वन विभाग की टीम नगला राय सिंह में लगातार गश्त कर रही है। इसके बाद कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। लोग खेत पर जाने के लिए अपने साथ लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं। वन दरोगा संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तीन जगह जाल बिछाया गया है। तीनों जगह पर पिंजड़े भी लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें