फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लेखपालों ने मनाया स्थापना दिवस

Sun, 15 Nov 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
तहसील में लेखपाल स्थापना दिवस मनाते हुए। - फोटो : samvad
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। लेखपालों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर चर्चा की। नायब तहसीलदार अदिति जैन ने दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन आज जिस मुकाम पर है, वह संस्थापक के मजबूत नेतृत्व और लेखपाल समुदाय की कड़ी मेहनत का परिणाम है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि संगठन के संस्थापक मुरारीलाल शर्मा ने जिस उद्देश्य के साथ लेखपाल संघ की स्थापना की थी, आज वह वटवृक्ष का रूप ले चुका है। राम प्रकाश शर्मा, भानुप्रताप सिंह, विनय कुमार शर्मा, रेशमपाल सिंह, कौशलेंद्र यादव, भुवनेश कुमार, शुभम जैन सचिन कुमार, कंचन मिश्रा, त्रिलोकी शर्मा, दुर्गेश कुमारी, निशा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें